ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पत्नी को मायके से लाने गया था पति, विरोध करने पर साले को चाकू मारकर किया घायल, गांववालों ने कर दी जीजा की पिटाई

09-Apr-2023 09:47 PM

By First Bihar

JAMUI: शादी के 5 साल बाद भी पति और पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। रोज रोज के झगड़े से तंग आकर पत्नी मायके चली गयी। पति जब अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया तो वहां भी तू-तू मैं मैं होने लगा। जब साले ने इसका विरोध किया तो जीजा ने चाकू से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसका साला बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस बात से गुस्साएं गांव के लोगों ने जीजा की जमकर धुनाई कर दी। 


जमुई के महाराजगंज चौक पर रविवार को पति पत्नी और साले के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान जीजा ने अपने साले को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जीजा की जमकर पिटाई कर दी गई और 112 नंबर सौंप दिया। दोनों घायल को 112 नंबर की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


घटना के बाद महाराजगंज चौक पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस घटना में घायल साले के पहचान लखीसराय जिले के कुंदर इलाका निवासी 28 वर्षीय पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। वही जीजा त्रिपुरारी कुमार पिता राधे यादव सदर थाना क्षेत्र के बुकार  गांव का रहने वाला है।


घटना के बारे में घायल पंकज कुमार ने बताया कि आज मां और पत्नी के साथ वह जमुई में डॉक्टर को दिखाने आए थे। इसी दौरान मेरी दोनों बहन से मुलाकात हो गई। वहीं पर मेरा जीजा किसी से फोन पर बात कर रहा था। अचानक वह गाली गलौज करने लगा। मेरे दीदी बोली अब तुम लोग जाओ। तभी जीजा दौड़कर आया और चाकू निकालकर हमला कर दिया। चाकू उसके सिर में जा लगी। इस घटना के बाद जीजा त्रिपुरारी कुमार मौके से भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


तभी 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही पत्नी का आरोप है कि 5 साल शादी का हो गया है 2 बच्चे भी हैं लेकिन उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट किया करता है। पति की पिटाई के बाद नीतू देवी अपने मायके में रह रही थी। 


पति उसे अपने घर ले जाना चाहता था। इसी बात को लेकर मेरे भाई और पति के बीच झड़प  हो गई और मेरे पति ने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। वही 112 नंबर की पुलिस सुभाष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि महाराजगंज चौक के पास चाकूबाजी की  घटना हुई है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।