मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jun-2023 03:53 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में कलयुगी पत्नी और बेटे की करतूत सामने आई है। जिसे जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पति ने पत्नी को एक गैर मर्द के साथ बात करते हुए देख लिया था। जिसके बाद वो पत्नी को समझाया। कहा कि कोई भी दिक्कत हो या परेशानी हो मुझे बताओं किसी गैर मर्द से बात नहीं करो। गांव वाले गलत बयानी करेंगे। पति का यह बात पत्नी को नागबार गुजरा। पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को इतना मारा की उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
घटना नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के काप्सियमा गांव की है जहां रामजी राम के बेटे पंकज राम की हत्या उनकी पत्नी और बेटे ने मिलकर कर दी। मां बेटे ने मिलकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी यहां पंकज राम की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में जो भी दोषी लोग होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज राम की हत्या इसलिए की गयी क्योंकि उसकी पत्नी गांव के किसी भी व्यक्ति से बात करती थी जो उसे पसंद नहीं था।
वह मना करता था किसी गैर मर्द से बात नहीं करो। गांव में गलत संदेश जाएगा। गांव वाले तरह तरह की बातें करने लगेंगे। पति की यह नसीहत पत्नी को नागबार गुजरा उसने बेटे के साथ मिलकर पति को इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।