मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Jan-2023 07:22 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा में गैर मर्द के साथ पत्नी झूला झूल रही थी। तभी पति की नजर गई और वो इसका विरोध करने लगे। ब्यॉय फ्रेंड के सामने पति उसे डांटने लगा जो पत्नी को नागवार गुजरा। पत्नी ने जमकर पति की पिटायी कर दी जिससे उसका सिर फट गया। परिजनों की मदद से किसी तरह घायल महिला के पति को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित का कहना था कि उसे सुरक्षा मुहैय्या करायी जाए नहीं तो पत्नी जान ले लेगी।
नवादा के नगर थाना क्षेत्र के भदौनी इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पत्नी ने उसकी जमकर पिटाई की थी जिससे उसका सिर फट गया था। पिटाई के बाद पति इतना डरा हुआ है कि अब पत्नी पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
पत्नी की पिटाई से घायल टिंकू कुमार का कहना है कि उसकी शादी कौआकोल निवासी नीतू कुमारी के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद वह दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करने लगा। इस दौरान वह बीच-बीच में घर आया करता था। लेकिन ज्यादात्तर वह दिल्ली में ही रहता था और उसकी पत्नी नवादा के भदौनी में रहती थी। महिला के पति का आरोप है कि उसके एक दोस्त के साथ पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। लेकिन उसे इस बात का पहले पता नहीं था लेकिन जब जानकारी हुई तब वह इसका विरोध करने लगा।
पत्नी उसकी इस बात को गलत ठहराती थी। एक दिन पत्नी को ब्यॉय फ्रेंड के साथ पार्क में झूला झूलते उसने देख लिया फिर क्या था अचानक वह पत्नी के सामने आ गया और इसका विरोध करने लगा। इस दौरान उसने पत्नी को डांटते हुए कहा कि जो तुम कर रही हो वो जायज नहीं है। इतना सुनते ही पत्नी आगबबूला हो गयी और पति को पीटने लगी।
इस दौरान हुए पिटाई से पति का सिर फट गया और वह घायल हो गया। जिसके बाद पत्नी का ब्यॉय फ्रेंड मौैके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल टिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल टिंकू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी के खिलाफ उसने लिखित शिकायत दर्ज करायी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। कहा कि पत्नी ने जानलेवा हमला किया है यदि उसे सुरक्षा नहीं दी गयी तो पत्नी जान ले लेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।