पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
15-Sep-2024 10:20 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सिवान से सामने आया है। जहां एक युवक की अंगुलियां काट लेने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ पियक्कड़ों ने इस युवक की अंगुलियां काट ली हैं। दरअसल यह युवक अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए निकला था उसी दौरान यह घटना हुई है। यह घटना जिले के फुलवरिया में हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।
जानकारी के अनुसार घर से फरार अपनी पत्नी को खोजने गए फुलवरिया के कोयला देवा के एक युवक की सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 03 के पियक्कड़ों ने चार अंगुलियों को काट दिया। जख्मी युवक सुभाष गोस्वामी ने बताया कि वह रात हो जाने के कारण वह स्टेशन पर रूक गया था। इस दौरान पियक्कड़ उसे शराब पिलाने के बहाने ले गए और उसकी अंगुलियों को काट दिया। उसने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे किसी की बाइक पर बैठा कर कोयला देवा घर भेज दिया। घायल युवक घर पर ही रहकर इलाज करा रहा है।
उसकी विधवा मां चंपा देवी ने बताया कि 7 वर्ष की उम्र में सुभाष के पिता का निधन हो गया था। एक साल के अंदर उसने दो शादियां की है। पहली शादी सीवान जिले के बहहरिया थाने के लकड़ी नबीगंज बदरजीमी गांव स्थित अफसाना खातून से की। इसके बाद छपरा तेलपा की मुस्कान खातून के साथ दूसरी शादी कर ली। दोनों पत्नियां उसके साथ रह रही हैं। इधर उसकी पत्नी घर से सीवान गई थी। वापस नहीं लौटने पर उसका पुत्र खोजबीन करने गया था।