ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हो गया पति, प्रेमी को दिया...

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हो गया पति, प्रेमी को दिया तालिबानी सजा

15-Jan-2023 04:25 PM

JHARKHAND: पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। यह विश्वास की डोर पर टिका रहता है। जहां विश्वास टूटते ही रिश्ता भी टूट जाता है। पति-पत्नी के बीच यदि कोई तीसरा व्यक्ति आता है तो रिश्ता खराब तो होता ही है साथ ही कभी-कभी इस चक्कर में जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के चाईबासा में सामने आई है। जहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर एक पति ने ऐसा कदम उठाया कि आज वह सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ देखकर पति आगबबूला हो गया और उसने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। 


कुल्हाड़ी से गला काटने की वजह से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान सोनुवा थाना क्षेत्र के सेगईसाई गांव निवासी 30 वर्षीय श्यामलाल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। वही आरोपी विश्वनाथ सुंडी को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने मौके से उस कुल्हाड़ी को भी बरामद किया है कि जिससे हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र की है जहां पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी के साथ उसके प्रेमी को पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद गुस्साएं महिला के पति विश्वनाथ ने प्रेमी की पिटाई कर दी और पास के पेड़ में उसे बांध दिया। 


जिसके बाद घर से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और श्यामलाल की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।