Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Jun-2022 11:49 AM
GAYA: खबर गया की है, जहां बीते दिनों अपने सास और ससुर पर साली से शादी का दबाव बनाने के लिए साली को नशीला पदार्थ खिला कर उसके ही जीजा ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सिर्फ अश्लील वीडियो वायरल किया था बल्कि अपने फेसबुक पर देसी कट्टा हाथ में लेकर अपनी तस्वीर भी वायरल किया था। बांकेबाजार पुलिस और मेडिकल पुलिस ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांकेबाजार ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल थाने की पुलिस को इसकी सुचना दे दी।
बताया जाता है कि आरोपी रवि कुमार की पत्नी भी सही सलामत है और उसके चार बच्चे भी हैं। इसके बाद भी वह अपनी साली से शादी करने का दवाब सास-ससुर पर बना रहा था। लेकिन सास-ससुर ने दामाद के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक दिन ससुराल पहुंच कर साली को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। और वीडियो को वायरल भी कर दिया।
इसके बाद ससुर ने बांकेबाजार थाने से लेकर वरीय अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई। और मदद की गुहार लगाने लगे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बांकेबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज किए जाने के दस दिनों के अंदर ही आरोपी को बांकेबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे हथियार लेकर फोटो खिंचवाने और उसे वायरल करने की बात पूछी तो उसने बताया कि हथियार उसका नहीं बल्कि उसके दोस्त का था।
जब पुलिस उसके दोस्त से इस बारे में पूछताछ की थी तो उसने भी वह मेरा पिस्टल नहीं मेरे दोस्त का है बताया। फिलहाल, अभी तक पुलिस के हांथ पिस्टल नहीं लगी है। आगे की कार्रवाई मेडिकल पुलिस दे दी गई है। क्योंकि रवि मेडिकल थाना क्षेत्र के सोहन बिगहा का रहने वाला है। उसके खिलाफ यहां भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।