ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

हत्यारे पति को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ पैर बांधकर पहले पीटा फिर किया पुलिस के हवाले

10-Apr-2022 02:42 PM

BEGUSARAI: पत्नी की हत्या करने के बाद एक महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को आखिरकार ग्रामीणों ने धर दबोचा। पहले तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर पुलिस के हवाले कर दिया। 


11 मार्च 2022 को पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो चुके एक सनकी पति को एक महीने बाद भी पुलिस खोज पाने में नाकाम रही लेकिन ग्रामीणों ने आखिरकार हत्यारे पति को खोज निकाला। पहले उसकी लाठी-डंडे और रॉड से पिटाई कर दी फिर हत्यारे पति को पुलिस के हवाले किया। 


गौरतलब है कि लाखों सहायक थाना क्षेत्र के लालू नगर में 11 मार्च को आरोपी पति उजागर साह ने अपनी पत्नी निभा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। 


उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन आज गांव वाले उसकी तलाश में इधर उधर भटक रहे थे तभी सनकी पति सामने आ गया फिर क्या था गांव वालों ने उसे धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  


आरोपी को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर रेलवे गुमटी के पास लोगों ने पकड़ा था। आरोपी पति उजागर साह ने अपना जुर्म कबूला है। उसका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को वेश्या बना दिया था। जिससे नाराज होकर उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


वही ग्रामीणों का कहना था कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था और इस दौरान अपने बच्चे को भी गोली मारने की कोशिश की थी। बेटे को मारने की कोशिश करने के बाद गांव वाले उसे पकड़ने में लगे थे और आखिरकार उजागर साह को पकड़ पाने में गांव वालों को सफलता मिल ही गयी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी लगी हुई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।