ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR CRIME : पत्नी के साथ मेला देखने गए युवक को अपराधियों ने...

BIHAR CRIME : पत्नी के साथ मेला देखने गए युवक को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, इलाके में दहशत का माहौल

05-Nov-2024 10:31 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढते आपराधिक घटनाओं ने पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पत्नी के साथ मेला देखने गए युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के लछुआ गांव में पत्नी संग मेला देखने आए युवक को पत्नी के सामने तीन अपराधियो ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। यह पूरा मामला फिलहाल प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जख्मी युवक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा निवासी स्व उपेंद्र पंजियार के पुत्र राजा पंजियार के रूप में की गई है। यह घटना रात के 2 बजे की बताई गई है।


वहीं, इस घटना को लेकर स्वजनों ने बताया कि 6 मार्च 2024 को  राजा पंजियार की शादी सत्यनारायण महतो के पुत्री ममता कुमारी से हुई थी। दो दिन पूर्व राजा अपने ससुराल झंडा देखने आया था। रात को करीब 12 बजे पत्नी के साथ झंडा में मेला देखने गया था। लौटने के क्रम में तीन बाइक सवार अपराधी ने पत्नी के सामने गोली मार दी। 


उधर, इस मामले को लेकर सदर डीएसपी 2 आशीष आनंद ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है घटना में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। फिलहाल जख्मी सीतामढ़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।