ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / पत्नी के साथ दिल्ली से उड़े तेजस्वी: देखिये राजद के राजकुमार और उनकी...

पत्नी के साथ दिल्ली से उड़े तेजस्वी: देखिये राजद के राजकुमार और उनकी वाइफ की शादी के बाद पहली तस्वीर

13-Dec-2021 06:15 PM

PATNA: राजद के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार आने के लिए दिल्ली से रवाना हो गये हैं. वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में फ्लाइट पर सवार हो गये हैं. शादी के बाद तेजस्वी और उनकी पत्नी की पहली तस्वीर सामने आयी है. तस्वीरों में ये जोड़ी काफी सुंदर दिख रही है। 


गौरतलब है कि तेजस्वी यादव आज रात लगभग आठ बजे पटना पहुचेंगे. शादी के बाद वे अपनी पत्नी के साथ पटना आ रहे हैं. एय़रपोर्ट से वे सीधे लालू-राबड़ी आवास जायेंगे जहां उनका और उनकी पत्नी का स्वागत किया जायेगा. राजद के प्रमुख नेता इसमें मौजूद रहेंगे.
 तेजस्वी और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए राजद ने अपने विधायकों को मौजूद रहने को कहा है।


 राजद के प्रदेश कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. इस पत्र में सभी विधायकों को कहा गया है कि वे तेजस्वी और उनकी पत्नी के स्वागत के  लिए पटना एयरपोर्ट औऱ 10 सर्कुलर रोड स्थित लालू-राबड़ी आवास में मौजूद रहें. तेजस्वी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर अभी से ही बड़ी तादाद में उनके समर्थक जुट गये हैं. राबड़ी आवास के बाहर भी काफी संख्या में लोग है. एय़रपोर्ट से आवास तक के रास्ते को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है.