ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / पत्नी के मायके जाने से गुस्साए दामाद ने ससुराल में लगायी आग, सास-ससुर...

पत्नी के मायके जाने से गुस्साए दामाद ने ससुराल में लगायी आग, सास-ससुर की झुलसकर हुई मौत, बेटे की हालत नाजुक

04-Oct-2021 04:01 PM

BHAGALPUR: भागलपुर में एक नशेड़ी की करतूत सामने आई है। इस शख्स के उठाए गये कदम से दो लोगों की मौत हो गयी है। दरअसल पत्नी के मायके जाने से गुस्साएं एक नशेड़ी ने ससुराल में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिसमें झुलसकर सास-ससुर की मौत हो गयी जबकि उसका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में ए़डमिट कराया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।    


नशेड़ी दामाद की यह करतूत एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की है। जहां देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी युवक के ससुरालवालों का कहना है कि आरोपी मनोज मंडल नशे का शिकार है। वह खुब नशे करता है। जिसका विरोध करने पर उसने एक दिन पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था। घर से निकालने के बाद लक्ष्मी अपने नवजात और दो अन्य बच्चे को लेकर मायके चली आई। मायके आए अभी दो तीन दिन ही हुए थे कि वह यहां भी आ पहुंचा और सास ससुर को बुरा भला कहने लगा।


 पत्नी के मायके आने से गुस्साए दामाद ने पेट्रोल छिड़ककर ससुराल में आग लगा दी। जिसमें झुलसकर सास और ससुर की मौत हो गयी। वही उसका एक मासूम बेटा इस दौरान बुरी तरह से घायल हो गया। ससुरालवालों ने बताया कि रविवार को भी मनोज मंडल हथियार लेकर ससुराल आया था और अपने सास-ससुर और पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वही आरोपी मनोज मंडल की पत्नी लक्ष्मी का कहना था कि उसकी शादी के दस साल हो गये है। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिरमतपुर पंचायत के कॉलनी टोला में उसका ससुराल है। उसके तीन बच्चें है।


लक्ष्मी का पति मनोज मंडल दिन रात नशे में धुत रहता था। जब नशा करने के लिए वह जब भी पति को मना करती थी तब पति उसकी पिटाई किया करता था। 28 सितंबर को भी जब उसने नशा नहीं करने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। नवजात और दो बच्चों को लेकर वह किसी तरह पड़ोस की बहन के घर में शरण ली लेकिन जब पति ने उसकी खोज खबर नहीं ली तब वह मायके चली गयी। 


मायके जाना उसके पति को नागवार गुजरा और वह पेट्रोल लेकर वहां पहुंच गया और इस घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मामले पर एकचारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।