Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
05-Jun-2022 07:56 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जिसने सगी मां के साथ गाली-गलौज की और लाठी डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी के मायके जाना बताया जा रहा है। सास-पुतोह में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद बहू ससुराल से भागकर मायके चली गयी जिसकी खबर जब बेटे को लगी तब वह घर पहुंचा और गुस्से में आकर मां की पिटाई करने लगा। सगी मां को उसने इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया।
घटना के अंजाम देने के बाद भाग गये कलयुगी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के बघारी सरेह की है। घटना की सूचना मिलते ही चोरौत थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के भुतहा गाँव निवासी 50 वर्षीय मरनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार की पत्नी और उनकी मां मरनी देवी के साथ किसी बात को लेकर सास बहू के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस दौरान गाली गलौज भी हुई थी। इसके बाद सुरेन्द्र कुमार की पत्नी मायके भाग गई। उसी वक्त मरनी देवी अपनी भैंस खोलकर बघारी गांव के सरेह में चराने गयी। उसी समय उनका बेटा सुरेन्द्र कुमार घर पहुंचा और मां से कहने लगा कि तुम्हारे कारण ही पत्नी मायके भाग गयी है। वह मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं सुरेन्द्र घर से लाठी लेकर आया और अपनी सगी मां मरनी देवी की पिटाई करने लगा।
जब तक मां की जान ना चली गयी तब तक वह उसे पीटता रहा और आखिरकार मरनी देवी ने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा तभी गांव के लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कलयुगी बेटे की इस करतूत को देख गांव व उसे आस-पास के इलाके के लोग भी हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। कोई अपनी मां को भला इस कदर पिटाई करता है कि उसकी मौत हो जाए। ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कर रहे हैं।