बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
20-Jul-2024 03:16 PM
By First Bihar
DEOGHAR: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ देवघर पहुंचे। जहां बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर पहुंच भोले शंकर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शंकर के जयकारे से गूंज उठा।
बता दें कि देवघर में पूजा करने से पहले 19 जुलाई को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में पारसनाथ में स्थित मरांग बुरू में पूजा-अर्चना की थी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरु दिशोम मांझी थान में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। जोहार मरांग बुरु! जय जोहार!
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर कुछ फोटो शेयर कर यह लिखा गया है कि मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं उनकी पत्नी गांडेय विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren ने गिरिडीह के मधुबन स्थित अधिष्ठायक देव श्री भोमियाजी महाराज मंदिर में पूजा - अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वही विधि-व्यवस्था, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश... मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने गिरिडीह स्थित मधुबन गेस्ट हाउस में वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
आज शनिवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने देवघर में महादेव के दर्शन किये और पूजा अर्चना कर झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर जिले के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। 






