ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर Patna double decker bus : पटना में गंगा किनारे डबल डेकर बस में निजी पार्टी और सैर की सुविधा, अब जन्मदिन और एनिवर्सरी मनाना हुआ आसान Patna Municipal Corporation : पटना में अप्रैल से नगर निगम का नया नियम लागू, बदल जाएगा यह व्यवस्था; अब आपको भी हर हाल में करना होगा यह काम Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव

पत्नी अत्याचार विरोधी संघ के नेता ने की खुदकुशी: 4 सालों तक बीबी से मार खायी, आखिरकार दे दी जान

पत्नी अत्याचार विरोधी संघ के नेता ने की खुदकुशी: 4 सालों तक बीबी से मार खायी, आखिरकार दे दी जान

05-Aug-2022 07:59 PM

DESK: चार सालों तक लगातार पत्नी से मार खाने के बाद एक युवक पत्नी अत्याचार विरोधी संघ में शामिल होकर उसका नेता बन गया। पत्नियों के अत्याचार के खिलाफ मोर्चा निकाला और आंदोलन किया। लेकिन फिर भी वह प्रताड़ित होता रहा। आखिरकार उसने खुदकुशी कर ली है। 


नदी में कूद कर जान दे दी

गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी में कूद कर 32 साल के एक शख्स ने अपनी जान दे दी है. पुलिस ने नदी से उसका शव बरामद किया है. मृतक की पहचान कीर्ति देवडा नामक युवक के तौर पर हुई. मौत के बाद कीर्ति के बड़े भाई ने अहमदाबाद की साबरमती रिवर फ्रंट (वेस्ट) थाने में FIR दर्ज करायी है. मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में दर्ज करायी गयी FIR में आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी है।


पुलिस को दी गयी जानकारी में कहा गया है कि मृतक कीर्ति देवड़ा पत्नी अत्याचार विरोध संघ में नेता था. उस संघ के जरिये पतियों पर पत्नियों के अत्याचार के खिलाफ अभियान चलाया जाता था. कीर्ति के बडे भाई मनोज देवड़ा ने पुलिस को बताया है कि 6 साल पहले उसके छोटे भाई की शादी पुष्पा राठौर नाम की युवती से हुई थी. शादी के दो साल बाद तक तो दोनों का संबंध सामान्य था लेकिन उसके बाद पुष्पा घर में फसाद खड़ा करने लगी. पुष्पा के कारण कीर्ति का जीना मुहाल हो गया था।


चार सालों तक खायी पत्नी की मार

पुलिस में दर्ज करायी गयी FIR में कहा गया है कि पुष्पा राठौर बेवजह घर में लड़ाई करती थी और उसके बाद अपने पति कीर्ति देवड़ा को पीटती थी. मनोज ने पुलिस को बताया कि पांच दिन रहले 30 जून को पुष्पा ने अपने पति कीर्ति को झाड़ू से जमकर पीटा था. कीर्ति के परिजनों को जब इस वाकये की जानकारी मिली तो पुष्पा के मायके वालों को बुलाया गया और उसे मायके ले जाने को कहा गया. लेकिन पुष्पा ने मायके जाने से इनकार कर दिया।


मृतक के पास से वीडियो मिला

पुलिस में दर्ज करायी गयी FIR में कहा गया है कि झाड़ू से मारपीट के वाकये के अगले दिन कीर्ति देवड़ा अपनी पत्नी को साथ लेकर ससुराल गया लेकिन फिर वहां से वापस लौट कर नहीं आया. उसी दिन उसका शव साबरमती नदी में मिला. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसकी पड़ताल की तो उसका मोबाइल मिला. इसमें एक वीडियो मिला है, जिसमें कीर्ति अपनी पत्नी से प्रताड़ित होने की बात कह रहा है.  पुलिस ने कीर्ति की पत्नी पुष्पा राठौर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।ि