ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना में लड़की के साथ गैंगरेप करने वालों का है बड़ा रसूख, बाहुबली...

पटना में लड़की के साथ गैंगरेप करने वालों का है बड़ा रसूख, बाहुबली विधायक के करीबी बताये जा रहे

07-Jan-2020 01:00 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : राजधानी पटना के जीबी मॉल से जिस लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया गया उसके साथ काली करतूत को अंजाम देने वाले बड़े रसूखदार हैं। जानकारी के मुताबिक लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले युवक और उसके साथी बिहार के बाहुबली विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं। कभी सत्ता के खासम खास रहे विधायक जी के दिन आजकल खुद खराब चल रहे हैं लेकिन उनके करीबी कहे जाने वाले इन लड़कों ने हैवानियत की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है कि जीबी मॉल स्थित हैंग आउट से निकलने वाली लड़की को पिस्टल दिखाकर इन युवकों ने अपनी गाड़ी में बिठा लिया। उसके बाद पीड़िता को पीएनएम मॉल के पास किसी फ्लैट में ले जाया गया। पीड़िता के मुताबिक उसे अगवा करने वाले दो युवकों ने गैंगरेप किया जबकि बाकी अन्य पिस्टल ताने खड़े रहे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद वो उसे कहीं और ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने अपनी दोस्त से मदद मांगी और थाने पहुंची।


पूरी घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, लड़की का मेडिकल जांच भी कराया जा चुका है, लेकिन पुलिस की जांच की रफ्तार बेहद सुस्त है। खबर है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले बड़े रसूखदार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया जा रहा है।  पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया है। पीड़िता 19 साल की बीबीए की स्टूडेंट है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।