बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Feb-2020 08:43 AM
PATNA: राजधानी पटना की इस महिला चोर से सावधान हो जाएं. ये चोर दुकानदारों को अपनी बातों में उलझाकर बड़े आराम से सामान पर हाथ साफ कर लेती है. इस महिला ने एक ज्वेलरी दुकान से 25 हजार रुपये के गहने की चोरी की है.
हथुआ मार्कट स्थित एक ज्वेलरी शॉप में ये चोर पहुंची. वहां दुकानदार से अंगूठी दिखाने को कहा. ज्वेलरी दुकानदार को इसने अपनी बातों में उलझा लिया फिर अंगूठी चुराकर बड़े सफाई से वहां से निकल गई. सामान मिलाने के दौरान दुकान के मालिक को चोरी की बात पता चली.
दुकानदार ने जब अपना सीसीटीवी फुटेज चेक किया तब चोरी के पूरे मामले का खुलासा हो गया. पीड़ित दुकानदार ने पीरबहोर थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस चोर की तलाश कर रही है.