बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Dec-2019 03:02 PM
PATNA : राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना में जेडीयू और आरजेडी के छात्रों के बीच झड़प की खबर है। पटना वीमेंस कॉलेज के पास दोनों की गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए हैं।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के प्रचार को लेकर छात्र नेता पटना वीमेंस कॉलेज पहुंचे थे। छात्र यहां पर्चा बांट रहे थे तभी इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र पहुंच गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि भिड़ने वाले दोनों गुटों में एक गुट जेडीयू का छात्र संघ है तो दूसरा आरजेडी छात्र विंग है। दोनों के बीच झड़प का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। और इस बीच खबर है कि छात्र राजद के समर्थन में तेजप्रताप यादव भी कूद पड़े हैं।
पटना कोतवाली थाने के अंदर से बाहर तक छात्रों का मजमा लग गया है और फिलहाल पुलिस दोनों की पक्षों से बात कर रही है। इस बीच तेजप्रताप की उपस्थिति ने माहौल को और भी गरम कर दिया है। फिलहाल छात्रों का झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव चुनाव सात दिसंबर को होना है। वहीं पांच दिसंबर को दिन में साढ़े 12 बजे से प्रेसिडेंशियल डिबेट होगा।इसमें अध्यक्ष के प्रत्येक उम्मीदवार को सात मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कु़ल 12 उम्मीदवार हैं। इसके लिए 84 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी कॉलेजों में एक स्पेशल इलेक्शन मॉनिटरिंग कमेटी गठित करने का आदेश दिया गया है। इसमें छात्रों के ग्रिवांश को सुना जाएगा।