ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना विमेंस कॉलेज के पास एक लड़की ने मनचले को खूब पीटा, छेड़खानी करने पर ऑन द स्पॉट सजा दी

22-Oct-2021 06:42 PM

PATNA : राजधानी पटना के प्रतिष्ठित विमेंस कॉलेज के पास एक लड़की ने एक मनचले को जबरदस्त तरीके से धुन दिया. लड़की का आरोप है कि युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. जबकि युवक का कहना है कि वह निर्दोष है और उसने लड़की को नहीं छेड़ा. घटना के बाद मौके पर पहुंची पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कोतवाली थाना इलाके के हाईकोर्ट के पास की है. यहां पटना विमेंस कॉलेज के पास एक लड़की ने युवक की जमकर धुनाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़की ने उस युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया और वहीं रोड पर ही सबके सामने उसकी पिटाई करने लगी. हालांकि युवक बार-बार ये कह रहा था कि उसकी कोई गलती नहीं है. उसने लड़की को नहीं छेड़ा. वह बस  सामने फुटपाथ से गुजर रहा था. 


इस घटना के दौरान विमेंस कॉलेज के काफी भीड़ जमा हो गई. देखते ही देखते इतने लोग जमा हो गए कि गाड़ियों का आवागमन भी बाधित हो गया. युवक जहानाबाद जिले का रहने बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके अपर पहुंची पटना पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और रोड को चालू कराया. बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में युवक से पूछताछ भी की जा रही है. उसने खुद को निर्दोष बताया है.