ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

PATNA: भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम! अधिकारियों-कर्मचारियों का सर्विस बुक मुख्यालय में रहेगा, घूस लेने पर लिखा जाएगा कच्चा-चिट्ठा

PATNA: भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम! अधिकारियों-कर्मचारियों का सर्विस बुक मुख्यालय में रहेगा, घूस लेने पर लिखा जाएगा कच्चा-चिट्ठा

16-Oct-2024 09:54 PM

By First Bihar

PATNA: अब घूस लेने वालों की खैर नहीं है। विभागीय मंत्री ने साफ तौर पर कह दिया है कि जो गलत करेगा उसके सर्विस बुक में इस बात का जिक्र किया जाएगा। मुख्यालय में सर्विस बुक जमा किया जाएगा वही कच्चा-चिट्ठा लिखा जाएगा। 


अंचलाधिकारी (CO) सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों का सर्विस बुक अब विभाग के मुख्यालय में जमा होगा। जहां उनका कच्चा चिट्ठा सर्विस बुक में अंकित किया जाएगा। 300 सर्विस बुक को मुख्यालय में जमा कर दिया गया है बाकि बचे 147 सर्विस बुक सप्ताह के भीतर मुख्यालय में जमा कराया जाएगा। इस बात की जानकारी विभागीय मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों को दी।


बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि राजस्व विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों की सेवा पुस्तिका यानि सर्विस बुक को मुख्यालय में जमा कराना होगा। जहां इनका कच्चा चिट्ठा सर्विस बुक में अंकित किया जाएगा। मुख्यालय में सर्विस बुक अप टू डेट होगा। उन्होंने बताया कि पहले जब इन पर कार्रवाई होती थी तक सेवा पुस्तिका में इस बात का जिक्र नहीं होता था। इसलिए इतने लंबे समय से भ्रष्टाचार बढ़ा जा रहा था। 


हमने यह फैसला लिया कि अब सभी सीओ अपना सेवा पुस्तिका मुख्यालय में जमा कराएंगे। सर्विस बुक का रिकॉर्ड राजस्व विभाग के मुख्यालय में अब रहेगा। करीब 100 से ज्यादा सीओ पर अलग-अलग तरह की कार्रवाई हुई है। विगत दस साल में राजस्व विभाग के जिस अधिकारी पर कार्रवाई की गयी या विजिलेंस ने घूस लेते पकड़ा है यह सारी बात सर्विस बुक में अप टू डेट किया जाएगा। 


इसी महीने के अंत तक सभी सीओ और पदाधिकारियों को सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा। जिसके माध्यम से आने वाले समय में प्रमोशन या कोई भी कैरियर होगा उसी के माध्यम से कार्रवाई होगी। इससे राजस्व कार्यालय में निचले स्तर पर फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा और डर का माहौल बनेगा।