ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया

पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 4 राउंड फायरिंग, आपस में भिड़े सैदपुर और आंबेडकर हॉस्टल के छात्र

पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 4 राउंड फायरिंग, आपस में भिड़े सैदपुर और आंबेडकर हॉस्टल के छात्र

09-Dec-2019 06:49 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पटना यूनिवर्सिटी के सैदपुर हॉस्टल और आंबेडकर हॉस्टल के स्टूडेंट के बीच झड़प की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि दोनों ही छात्रवासों के बीच जमकर मारपीट भी हुई है. इस दौरान 4 राउंड फायरिंग की भी बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात राजधानी के बहादुरपुर थाना इलाके की है. जहां सैदपुर हॉस्टल और आंबेडकर हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक ABVP समर्थकों के ऊपर दलित छात्रों की पिटाई करने का आरोप लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रवासों के बीच हुई इस झड़प के दौरान चार राउंड फायरिंग भी की गई है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की  छानबीन में जुटी हुई है. बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है. हालांकि पुलिस टीम अभी इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है.