ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत

पटना स्टेशन पर 2 महिलाएं गिरफ्तार, मर्दों को जाल में फंसाकर करती थीं गंदा काम, पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ती थीं

पटना स्टेशन पर 2 महिलाएं गिरफ्तार, मर्दों को जाल में फंसाकर करती थीं गंदा काम, पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ती थीं

19-Feb-2021 01:41 PM

PATNA : जंक्शन पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं अपने गिरोह के साथ मिलकर यात्रियों के साथ गलत काम करती थीं. ये महिलाएं इतनी शातिर हैं कि यात्रियों धोखा देने के साथ-साथ आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसवालों को भी काफी परेशान करती थीं. लगातार इनकी शिकायतें पुलिस को मिलती रहती थीं. आख़िरकार पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है. इनके साथ एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इनके गिरोह में शामिल हैं. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये महिलाएं उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. इनकी पहचान फैजाबाद के रहने वाले बजरंगी यादव, भोपाल की रहने वाली रीना और कोली के रूप में हुई है. पुलिस ने तलाशी के क्रम में इनके पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. 


पटना स्टेशन पर चोरी करने वाली इन महिलाओं की गिरफ्तारी के बारे में पटना जीआरपी के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मोबाइल चुराने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. ये महिलाएं यात्रियों को झांसे में लेकर उनका मोबाइल उड़ाती थीं. महिला होने के कारण लोगों को इन पर शक भी नहीं होता था. 


पुलिस के मुताबिक जब इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया तो इन्होंने बताया कि ये यात्री हैं. लेकिन इनके पास टिकट नहीं मिला. पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों यात्री बनकर जंक्शन पर घूमते रहते थे और मौका मिलते ही यात्री का मोबाइल चुराकर फरार हो जाते थे. पुलिस के सामने इन्होंने कुबूल किया है कि ये लोग मोबाइल चुराकर दूसरे राज्यों में बेच देती थीं.