ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना SSP को लेकर मचे बवाल पर बोले तेजस्वी, कहा.. देश के लिए खतरा है RSS

15-Jul-2022 07:27 PM

PATNA : पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों के बयान के बाद बिहार की राजनीत में बवाल मचा हुआ है। पटना एसएसपी ने RSS की तुलना प्रतिबंधित संगठन PFI से की थी। एसएसपी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई है वहीं आरजेडी SSP के समर्थन में खड़ी हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश के लिए खतरा बताते हुए कहा है कि एसएसपी ने जो कहा वह बिल्कुल सही है।


तेजस्वी यादव ने एसएसपी के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि आरजेडी शुरू से ही इस बात को कहती रही हैं कि RSS देश के लिए खतरा है। आज समाज में जितना भी जहर बोया जा रहा है वह आरएसएस के एजेंडे में शामिल है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में जो भी कहा है वह बिल्कुल सही है। एसएसपी को बर्खास्त करने की बीजेपी की मांग पर तेजस्वी ने कहा कि सरकार को तो एसएसपी को बधाई देनी चाहिए कि उन्होंने इतनी बड़ी घटना को होने से रोका।


दरअसल, फुलवारी शरीफ से PFI से जुड़े तीन संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद पटना एसएसपी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। इस दौरान एसएसपी ने RSS की तुलना PFI से की थी। पटना एसएसपी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी। इसके बाद कई नेताओं ने इस बयान पर हमला बोला था। बीजेपी के नेता एसएसपी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़ गए हैं। हालांकि जेडीयू ने साफ कर दिया है कि सरकार फिलहाल एसएसपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही है। इधर, एनडीए की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(HAM) और आरजेडी एसएसपी के समर्थन में उतर गए हैं।