बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
06-Dec-2021 09:26 AM
PATNA : सिपाही बहाली के नाम पर पटना के एक एएसआई ने लाखों की ठगी कर ली. बता दें सिपाही की नौकरी दिलाने के लिए एएसआई और उसके बेटे ने ₹800000 की ठगी की है. अब इन दोनों के खिलाफ पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार ठगी का आरोप पटना पुलिस लाइन में पोस्टेड एएसआई मो. मुमताज और उसके बेटे एजाज खान उर्फ खुर्शीद आलम पर है. जहां गोपालगंज के बैकुंठपुर के रहने वाले राजा कुमार कुशवाहा ने पिता-पुत्र पर लिखित शिकायत दें एसके पुरी थाने में FIR दर्ज की है. राजा ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र ने उनसे और उनके दोस्त मुन्ना राम से सिपाही में बहाल करा देने के नाम पर 8 लाख रुपए ठग लिये. एसके पुरी थानेदार सतीश सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है. इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के अनुसार राजा राजापुर पुल के पास एक अपार्टमेंट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. उसने बतया कि साल 2019 में वह और उसका दोस्त मुन्ना सिपाही बहाली की वैकेंसी निकलने के बाद दौड़ के लिए गांधी मैदान जाया करते थे. इसी दौरान एजाज से मुलाकात हुई. उसने कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं. वह नौकरी दिलवा देगा. फॉर्म भरने के बाद एजाज के पिता मुमताज से पुलिस लाइन में मुलाकात हुई. जहां मुमताज ने दोनों से 10 लाख रुपए की मांग की.
राजा और उसके दोस्त ने मिलकर एजाज को 6 लाख खाते में और 2 लाख कैश दिया. लेकिन जब विवदत वर्ष जून में रिजल्ट आया. तब हम दोनों का सेलेक्शन नहीं हुआ था. इसके बाद हमलोग जब भी पैसे की मांग पिता बेटे से करते हैं, लेकिन वे हमें वर्दी का रौब दिखाकर भगा देते हैं.