पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
22-Nov-2019 09:32 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां 2.60 करोड़ की फिरौती की रकम वसूलने वाले कुख्यात किडनैपर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बंगाल की सीआईडी टीम की लिंक के आधार पर पटना और बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले के रहने वाले कुख्यात अपराधी दीपक कुमार को अरेस्ट किया.
पटना के लॉज में स्टूडेंट बनकर रहता था
पुलिस टीम को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि बंगाल के सीआईडी अफसर को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय अपहरण चंदन सोनार गिरोह का एक्टिव मेंबर दीपक पटना में छुपा हुआ है. सीआईडी की लिंक पर पटना पुलिस और बंगाल पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुल्तानगंज थाना इलाके के शाहगंज के रहने वाले शत्रुघ्न मेहता के लॉज से अरेस्ट किया. शत्रुघ्न मेहता के लॉज में दीपक स्टूडेंट बनकर रहता था.
भोजपुर का रहने वाला है कुख्यात दीपक
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात किडनैपर दीपक कुमार भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना इलाके के चकिया गांव के रहने वाले कृष्ण कांत सिंह का बेटा है. जो कि 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बिजनेसमैन तेजपाल सिंह और उसके ड्राइवर रवि कुमार के चर्चित अपहरणकांड में शामिल था. इसने अपने गिरोह के साथ बंगाल के सालंपुर थाना इलाके के कुल्टी बरकार इलाके से दोनों को किडनैप किया था. इसने गिरोह के साथ मिलकर 2 करोड़ 60 लाख रुपये फिरौती की रकम वसूला था.