RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
25-Aug-2023 06:31 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दर्जनों हत्या, लूट, डकैती, समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश जयजय सहनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जयजय सहनी पटना के कंकड़बाग इलाके में ई रिक्शा चलाता था।
मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जयजय सहनी पर पुरैनी थाना एवं आस-पास के थाना में कई संगीन मामले दर्ज हैं और इसके आतंक से क्षेत्र के लोगों में डर बना रहता था। पुलिस को काफी दिनों से से इसकी तलाश थी। कुख्यात जयजय सहनी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पटना के कंकड़बाग कॉलोनी से कुख्यात अपराधकर्मी जयजय सहनी को गिरफ्तार कर लिया। जयजय पटना में पहचान छिपाकर ई रिक्शा चलाता था।
गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मजहरपट्टी के बांसबिट्टी में छापेमारी कर एक कट्टा, दो गोली और स्मैक की पुड़िया को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने इसके साथी अपराधी उदय कुमार को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ाये गये दोनों ही अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।