Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
04-Apr-2024 02:40 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां गौरीचक थाना के कंसारी गांव स्थित दरधा नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। गुरुवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। बच्चों के शव नदी से बाहर निकलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरीचक थानाक्षेत्र के कंसारी गांव निवासी जनार्दन प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और भोली बिना के 6 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दरधा नदी में नहाने गए थे। एक ऊंची जगह से जैसे ही दोनों ने नदी में छलांग लगायी तो दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच गांव के लोगों को बच्चों के डूबने की सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पानी में काफी खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मौके पर बुलाकर सहयोग राशि दिलवाई। तब जाकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।
उधर, इस घटना को लेकर गौरीचक थाना के सहायक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों परिजनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की तरफ से मुआवजा राशि के रूप में चेक प्रदान किया गया है। गौरीचक थाना के सहायक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र लगभग 5 वर्ष के आसपास है और दोनों चचेरा भाई हैं।