ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग, मरीज की...

पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिग, मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद किया गया डायवर्ट

04-Jul-2023 08:59 PM

By First Bihar

DELHI: लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2303) की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। बताया जाता है कि फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद इमरजेंसी लैंडिग की गयी। 


मेडिकल इमरजेंसी के चलते इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद मरीज को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


अपोलो हॉस्पिटल में मरीज का इलाज चल रहा है। परिजनों को इसकी सूचना दी गयी है। वही फ्लाइट में बैठे यात्री ने अपने-अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी। बताया कि मेडिकल इमरजेंसी की वजह से दिल्ली की जगह फ्लाइट की लैंडिंग लखनऊ में करायी गयी है। जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार में खड़े परिजन बार-बार इंडिगो के अधिकारी  से सवाल करते दिखे।