बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-May-2024 08:41 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। फ्रेजर रोड के सूर्या अपार्टमेंट में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सूर्या अपार्टमेंट के नौवीं मंजिल पर अगलगी की भीषण घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गयी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची हुई है। वही कोतवाली और गांधी मैदान थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके ठीक पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर का आवास है। वही पास में यूथ हॉस्टल, ग्राड चंद्रा अपार्टमेंट और ठीक आगे होटल मौर्या है। सूर्या अपार्टमेंट में लगी आग के बाद पूरे बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। लोगों को बाहर अपार्टमेंट से बाहर निकाला जा रहा है।