घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
11-Apr-2023 09:26 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की दो बड़ी खबर आ रही है। पहली खबर पटना के रामकृष्णा नगर इलाके से है जहां जकरिया पुल के पास दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि दोनों मजदूर मेन हॉल की सफाई का काम कर रहे थे। नमामि गंगे योजना के तहत मेन हॉल की सफाई के दौरान दोनों की दम घुटने से मौत हो गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
किसी तरह दोनों मजदूरों को मेन हॉल से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देख पुलिस भी पहुंच गयी। जिसके बाद वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
फिलहाल पुलिस दोनों मजदूरों क पहचान में जुटी है। घटना को लेकर साइट पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही दूसरी खबर दानापुर से आ रही है जहां स्कूल वैन के ड्राइवर ने दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया। हालांकि समय रहते वैन को बिक्रम पुलिस ने पकड़ लिया। वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।
बरामद बच्चों में एक छात्र और एक छात्रा हैं। इन बच्चों से जब पूछताछ की गयी तो बच्चों ने बताया कि वे दोनों दीघा के संत माइकल स्कूल के छात्र हैं। दोनं का घर दानापुर कैंट में है। बच्चों से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उनके परिजनों से बात करायी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार स्कूल वैन ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है।