ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना से बड़ी खबर: शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने...

पटना से बड़ी खबर: शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप, गोली लगने से दो लोगों की मौत की खबर

13-Jul-2024 08:15 AM

By Dheeraj Kumar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई तोबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत की खबर है। बारात जमुई से दानापुर आई थी।


जानकारी के मुताबिक, जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर गांव निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन की बारात दानापुर आई थी। दानापुर स्थित रूद्र मैरिज हॉल में शादी संपन्न कराई जा रही थी, तभी सुबह तीन बजे गोली चली।


फायरिंग की इस घटना में जमुई के रहने वाले दो लोगों को गोली लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जमुई के मलयपुर निवासी गोल्डन सिंह और श्रवण सिंह, जिनका मलयपुर में ससुराल है।


बताया जा रहा है कि श्रवण सिंह के सिर में गोली लगी है जबकि गोल्डन सिंह के सीने पर गोली दागी गई है। कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है।