बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Sep-2023 04:02 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने गुजरात के अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आरोपी शख्स ने क्रू मेंबर के साथ पहले तो बदतमीजी की और बाद में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस घटना के बाद विमान के भीतर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। किसी तरह से आरोपी को फ्लाइट में रोका गया और जैसे ही फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड की, वैसे ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी युवक की पहचान कमर रियाज के रूप में हुई है, जो पश्चिम चंपारण के बेतिया की रहने वाला बताया जा रहा है और अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E126 में यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।