Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
14-Apr-2023 04:14 PM
By DHEERAJ
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां पुलिस ने पटना से अगवा युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ दोस्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोस्तों ने ही युवक को अगवा कर लिया था। पैसों के लेन देन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। युवक के दोस्त उसे अगवा कर जमुई लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस के मुताबिक पटना के मीठापुर के रहने वाले किशन कुमार ने अपहर्ताओं से नौकरी के नाम पर पैसा की वसूली की थी। जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि किशन कुमार का उसके दोस्तों ने गुरुवार को अपहरण कर लिया था और उसे जमुई लेकर आए थे। पटना पुलिस की सूचना पर जमुई की पुलिस एक्टिव हुई और अगवा युवक को बरामद करते हुए सात किडनैपर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों से फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। गिरफ्तार किये गये युवकों में 4 जमुई जिले के हैं, जबकि एक मुंगेर, एक लखीसराय और एक अरवल का रहने वाला है। अपहृत और अपहरणकर्ता एक दूसरे से पहले से परिचित हैं। पटना पुलिस की सूचना पर अगवा किशन कुमार को जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
