ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

पटना से अगवा छात्र मोतिहारी में मिला, इंजीनियरिंग की परीक्षा देने आया था बक्सर पैक्स अध्यक्ष का बेटा

13-Jan-2020 07:29 PM

MOTIHARI: पटना से अगवा छात्र को मोतिहारी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पटना और मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बक्सर पैक्स अध्यक्ष के पुत्र मनीष रंजन को सकुशल बरामद कर लिया है।


मोतिहारी एसपी  ने बताया कि बंजरिया थाना के अम्बिकानगर मुहल्ला से मनीष रंजन को बरामद कर लिया गया।  वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अम्बिकानगर स्थित रामशंकर प्रसाद उर्फ ललन सिंह के लॉज से छह लड़कों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल अपहरण के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है।


बता दें कि इंजीनियरिंग इंट्रेस का एक्जॉम देने मनीष दस जनवरी को पटना पहुंचा था इसी दौरान अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया था। बक्सर जिले के चौसा प्रखंड पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के बेटे मनीष रंजन का पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित सांईं मंदिर के समीप से अपहरण कर लिया गया था। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर जेईई मेंस की परीक्षा देने के बाद लौटने के दौरान एक लाल गाड़ी में अपराधियों ने जबरदस्ती उसे बैठा लिया था औऱ अपने साथ ले गए थे। अपहरण की सूचना के करीब दो घंटे बाद मनीष ने आखिरी बार अपने पिता को दूसरे नंबर से फोन कर बक्सर आने की सूचना दी थी। जब पुलिस ने नंबर की जांच की, तो वह चाय वाले का नंबर मिला, जिसका लोकेशन गोपालगंज मिला था।