ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

पटना: लालू और नीतीश के शासन में कोई फर्क नहीं, चिराग ने पूछा.. जंगलराज कैसा होता है?

पटना: लालू और नीतीश के शासन में कोई फर्क नहीं, चिराग ने पूछा.. जंगलराज कैसा होता है?

23-Jan-2022 03:10 PM

By ASMIT

PATNA: जमुई सांसद व लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज सर्राफा कारोबारियों से मिलने बाकरगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसएस ज्वेलर्स के मालिक से भी मिले और पूरी घटना की जानकारी ली। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात पर दुख जताते हुए चिराग पासवान ने यह सवाल किया क्या यही सुशासन की सरकार है? लालू और नीतीश के शासन में कोई फर्क नहीं। 


बता दें कि राजधानी पटना के बाकरगंज स्थित एसएस ज्वेलर्स में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने 14 करोड़ से अधिक का सोना और 14 लाख कैश की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के खिलाफ शनिवार को सर्राफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा था। सर्राफा कारोबारियों ने पैदल मार्च भी इस दौरान निकाली थी। जिसके बाद सर्राफा कारोबारियों के साथ डीएम और एसएसपी की बैठक भी हुई थी।


आज सर्राफा कारोबारियों से मिलने के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वे सर्राफा कारोबारियों से मिलने पहुंचे थे। चिराग ने कहा कि जब हम बोलते हैं तब कहा जाता है कि मैं राजनीति कर रहा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मेरे विचार नहीं मिलते हैं इसलिए मैं यह बातें कर रहा हूं ऐसी चर्चा लोग करते हैं। लेकिन मेरा सवाल है कि क्या यही सुशासन की सरकार है? जहां दिनदहाड़े हथियारबंद बेखौफ अपराधियों ने अब तक की सबसे बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जबकि यह इलाका दो तीन थानों से घिरा हुआ इलाका है। 


चिराग पासवान ने कहा कि बाकरगंज की इस घटना को देखकर यही कहा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है। बाकरगंज ऐसा इलाका है जहां काफी भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद अपराधी आए और लूट की बड़ी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया। चिराग पासवान ने कहा कि सबसे ज्यादा टैक्स सर्राफा व्यवसायी ही देते है लेकिन इन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है। व्यवसायी वर्ग के लोगों को ही अपराधियों द्वारा टारगेट किया जा रहा है। कोई ऐसा जिला नहीं बचा है जहां व्यापारियों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। दूसरे प्रदेश के बिजनेस मैन अब रॉ मेटेरियल देने से भी कतराने लगे हैं। ऐसे में बिहार में व्यवसायी ठप होने के कगार पर हैं। 


गौरतलब है कि शनिवार को एसएस ज्वेलर्स के मालिक से राजद विधायक व व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणविजय ने भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि थाना पास में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना हो गयी। पुलिस को दूसरे कामों में लगा दिया गया है यही कारण है कि डकैती की वारदात के बाद 45 मिनट लेट से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वही पटना की मेयर सीता साहू भी कल घटनास्थल पर पहुंची थी। सीता साहू ने इस दौरान पुलिस का बचाव किया था। सीता साहू ने कहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है। बाकरगंज का इलाका काफी व्यस्तम इलाका है। यह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है जहां जाम की स्थिति बनी रहती है शायद यही कारण है कि पुलिस को मौके पर आने में समय लग गया हो।