ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, संदीप मुखिया और विनायक की गिरफ्तारी के...

पटना गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, संदीप मुखिया और विनायक की गिरफ्तारी के लिए रात भर हुई छापेमारी

08-Jan-2020 07:57 AM

PATNA: राजधानी पटना में 19 साल की बीबीए की छात्रा से हुई गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पटना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस ने 4 आरोपियों में से दो आरोपी कुश और विकास को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कांड के मुख्य आरोपी संदीप मुखिया और विनायक सिंह पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर हैं.


लड़की से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा था, जिसके बाद पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली. एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में एक साथ कई टीमों का गठन किया गया. आरोपी कुश की गिरफ्तारी खुद एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने की, तो विकास की गिरफ्तारी पटना के ही एक घर से की गई है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि इस कांड को दो मुख्य आरोपी संदीप मुखिया और विनायक सिंह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


मंगलवार देर शाम को जीवी मॉल का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. वहीं पीड़िता ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पीड़िता के बयान पर महिला थाने में विनायक सिंह, संदीप मुखिया, विकास और कुश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 D, 323 और 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने खुद के साथ हुई आपबीती को बयां करते हुए कहा कि 'संदीप मुखिया और विनायक सिंह ने इससे पहले भी कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया था, आगे भी वो कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा.' पुलिस से लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी.