ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना समेत कई जिलों में छाए बादल,मई से लौटेगी गर्मी

24-Apr-2023 06:54 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया। राजधानी पटना में अहले सुबह ही लोगों को बूंदा बांदी का एहसास हुआ। हालांकि, राज्य के अंदर कई ऐसे जिलें भी शामिल हैं जहां फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। लेकिन, वहां बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। 


मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में वज्रपात के साथ ही तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, मई में मौसम में बदलाव होने के आसार है। गर्मी फिर लौटेगी। इस दौरान मौसम शुष्क होगा। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।  मौसम में अचानक आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


आइएमडी ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में हो रही छिटपुट बारिश की वजह से बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन है। बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व के जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज होने के आसार हैं। प्रदेश के एक दो स्थानों पर ठनका गिरने की भी आशंका है। 


बिहार में अगले दो-तीन दिन तापमान में कमी आएगी, लेकिन दो-तीन दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है पिछले 24 घंटों में सबसे गर्म शेखपुरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


आपको बताते चलें कि,  बिहार के विभिन्न भागों में हो रही बारिश से प्रदेश का उच्चतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है दक्षिण बिहार में उच्चतम तापमान तीन से आठ डिग्री नीचे है प्रदेश में अब तक प्री मॉनसून बारिश सामान्य से 45 फीसदी अधिक 29.9 मिलीमीटर दर्ज की गयी है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक बिहार में प्री मॉनसूनी बारिश 19.3 मिलीमीटर हुआ करती है