ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने...

पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

02-May-2023 08:35 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले तीन चार दिनों के भीतर पटना के साथ साथ राज्य के अन्य जिलों में तेज हवा के साथ साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी पटना समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 38 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के सभी हिस्सों में 3 मई तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 


मौसम विभाग ने पटना समेत बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है और बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।