ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / पटना सहित सभी प्रखंडों में BJP का धरना, नीतीश सरकार पर पिछड़ों के...

पटना सहित सभी प्रखंडों में BJP का धरना, नीतीश सरकार पर पिछड़ों के साथ अन्याय करने का आरोप, जल्द निकाय चुनाव कराने की मांग

17-Oct-2022 02:55 PM

PATNA: आरक्षण बचाओ-चुनाव कराओ की मांग को लेकर बीजेपी ने आज पटना सहित सभी प्रखंडों में धरना दिया। धरना के माध्यम से बीजेपी नेताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीजेपी नेताओं ने नीतीश सरकार पर पिछड़ों के साथ अन्याय करने और  पिछड़ों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। 


बिहार में जब से नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा है तभी से एनडीए और महागठबंधन सरकार आमने-सामने है। बिहार में सत्ताधारी दल महागठबंधन बीजेपी पर पिछड़े-अतिपिछड़ों को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगा रही हैं तो वही दूसरी तरफ बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को पिछड़ों को गुमराह करने का आरोप लगा रही हैं।


बिहार में ओबीसी आरक्षण की वजह से नगर निकाय चुनाव टलने के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। बीजेपी ने महागठबंधन सरकार पर अतिपिछड़ों के आरक्षण को लेकर साजिश करने का आरोप लगाया। इसे लेकर आज बीजेपी ने प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे बीजेपी नेताओं का कहना है कि महागठबंधन सरकार जानबूझकर चुनाव लटका रही है। 


बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता धरना पर बैठे थे। बीजेपी नेताओं ने नीतीस सरकार पर पिछड़ों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए नगर निकाय चुनाव जल्द कराए जाने की मांग की।