ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड का अलर्ट जारी, 8 से 13 KM की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं

पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में ठंड का अलर्ट जारी, 8 से 13 KM की रफ्तार से चल  रही बर्फीली हवाएं

07-Jan-2023 07:01 AM

PATNA : बिहार के सभी जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति है। वर्तमान में जिस कदर थंडर पड़ रही है इससे लोगों को सुबह सुबह ही गलन महसूस होने लगी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग द्वारा राज्य के 30 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है।


बता दें कि,बिहार के 30 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे होने की संभावना है। बीते दिन भी राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15 डिग्री और रात का 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।



मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान हवा की रफ्तार दो से चार किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि हुई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्से में 8 से 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है। ठंड हवाओं के प्रभाव से बिहार में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है। 11 जनवरी तक उत्तर बिहार में घने कोहरे का असर होगा।


गौरतलब हो कि, बिहार में बढ़ रही ठंड की मुख्य वजह जम्मू-काश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम और पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से चलने वाली हवाएं तेज रफ्तार से दिल्ली होते हुए बिहार तक आ रही है। इसके असर से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। तेज हवाओं का प्रभाव सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक है।