ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना सहित 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने दी...

पटना सहित 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने दी फ्लैश फ्लड की चेतावनी

03-Aug-2024 07:08 AM

By First Bihar

PATNA : सूखे का दंज झेल रहे बिहार में एक बार फिर से मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं।  शुक्रवार को मानसून दोबारा सक्रिय हो गया और बारिश से लोगों को राहत मिली है। पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलने के आसार हैं। बिहार के लगभग सभी  जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गयी है।


वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 जिलों में 36 घंटे के लिए तेज हवा के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट और छह जिलों के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से यह अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर जिलों के पदाधिकारियों को आपात स्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि संबंधित जिलों में आमजनों और सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर आपात स्थिति से  समय रहते निपटा जा सके। 


मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी चेतावनी में अगले 36 घंटे के लिए औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा, रोहतास में भारी जबकि अरवल, बेगूसराय, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, कैमूर, नालंदा एवं शेखपुरा में तेज बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। बांका, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा एवं मधेपुरा में फ्लैश फ्लड की चेतावनी है।


आपको बताते चलें कि अचानक बाढ़ की स्थित को कहा फ्लैश फ्लड कहा जाता है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि राज्य के 17 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। इनमें से छह जिलों पर फ्लड फ्लैश का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच शुक्रवार की शाम में पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। हालांकि यह ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी।