सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
28-Jan-2021 05:55 PM
PATNA : अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव से किए गए वादे को निभाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं. तेजस्वी यादव 30 जनवरी को किसानों के समर्थन में बनाया जाने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. पहले से वह हार्ट का पेशेंट रहे हैं. उनकी पूरी तरह से जांच हो रही है. कुछ दिनों के बाद ही स्थिति बेहतर होने के बारे में बताया जा सकता है.
किसान आंदोलन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों को पता है कि उनकी भला किसने में है. लेकिन सरकार अपनी बात किसानों पर थोपना चाहती है. 100 से अधिक किसान आंदोलन के दौरान शहीद हो गए. लेकिन सरकार की ओर से कोई भी बयान नहीं आया. लाल किला पर किसने झंडा फहराया है यह पूरे देश को पता है. जो सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन के विरोध में जो फायरिंग करता है. उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है. लेकिन महागठबंधन किसानों के साथ खड़ी है. हमलोग 30 जनवरी को किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बिहार में बनाने जा रहे हैं.