मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
15-Dec-2024 12:45 PM
By First Bihar
PATNA: बीते दिनों तेजस्वी यादव ने यह घोषणा की थी कि 2025 में यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अब तेजस्वी यादव ने फिर बड़ा ऐलान शनिवार को किया। तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना की शुरुआत किये जाने की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि इसके तहत बिहार में रहने वाली प्रत्येक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रतिमाह अकाउंट में भेजा जाएगा। तेजस्वी यादव की इस घोषणा के बाद एनडीए के नेता हमलावर हो गये हैं। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री संतोष सुमन तेजस्वी के इस घोषणा को हवा हवाई बता रहे हें। कह रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लें लेकिन लालू परिवार को अब सत्ता हासिल नहीं होगी। बिहार की जनता समझदार है सोच समझकर 2025 में अपने फैसला सुनाएगी।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं की इतनी चिंता थी तो अपने 15 साल के शासनकाल में यह घोषणा क्यों नहीं किया? वही केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी के माता-पिता जी ने 15 साल बिहार में राज किये थे ना..तब कौन सा योजना लाए थे जरा यह भी तो बतावे..उनके माता-पिता ने कहां बिहार को पहुंचा दिया था यह हर कोई जानते हैं। बिहार में ना तो सड़कें थी ना बिजली और ना ही कानून- व्यवस्था था। बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था। इन सब पर भी तो तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए।
वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव यह घोषणा 2040 के लिए की है। 2040 में इस तरह की योजना लागू करने के लिए सोच रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार एनडीए की है। यह कल्याणकारी सरकार है। सभी के लिए एनडीए सरकार सोचती है। तेजस्वी जी को सोचने की जरूरत नहीं है घूमने की जरूरत है। वही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी के माई बहिन मान योजना पर कहा कि लालू यादव के 15 साल को बिहार की जनता ने देखा है। किस तरह जनता को लूटने का काम किया गया। 950 करोड़ का चारा घोटाला लालू ने किया। गरीब को नौकरी के बदले जमीन लिखवाने का काम लालू का परिवार करता है। यह बिहार की जनता बखूबी जानती है। बिहार के लोग किसी भी हालत में लालू के परिवार को सत्ता में नहीं आने देगा।
तेजस्वी यादव ने शनिवार को दरभंगा में इस बात की घोषणा की थी कि हमारी सरकार 2025 में बनी तो बिहार में मां बहिन मान योजना लागू करेंगे और बिहार की हर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 देंगे। तेजस्वी यादव की इस घोषणा पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भड़क गये। कहने लगे कि देखिए जंगलराज के युवराज वादे का पिटारा लेकर हवाबाजी कर रहे हैं। 15 साल तक सरकार चलाने का अवसर उनके माता-पिता को मिला था। तब उनके माता-पिता ने यह लागू क्यों नहीं किया। बिहार की जनता से किये गये वादों को भी वो निभा नहीं पाए।
तेजस्वी यादव खुद दो बार उपमुख्यमंत्री बने तब यह बात उनको क्यों नहीं सुझी। वो तो पांच विभाग के मंत्री भी थे लेकिन एक भी वादा नहीं निभा पाए। 5 विभाग में मंत्री रहते हुए एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए। कोई नई योजनाओं की समीक्षा नहीं कर पाए। तेजस्वी यादव को सत्ता में पहुंचने की बेचैनी है। वो केजरीवाल और हेमंत सोरेन के रास्ते पर चल रहे हैं लेकिन बिहार की जनता समझदार है वो सबकुछ जानती है। बिहार की जनता की गाढी कमाई लूटकर केवल हवा हवाई वादा करने वाले लोग सत्ता तक पहुंचने का खेल खेलना चाहते हैं। उनके वादों पर अब जनता को कोई विश्वास नहीं है।