ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / PATNA POLICE : खुलेआम सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों की खैर नहीं !...

PATNA POLICE : खुलेआम सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों की खैर नहीं ! सड़कों पर घूमकर पुलिस काट रही फाइन, देनें होंगे इतने रुपए

23-Dec-2024 09:27 AM

By First Bihar

PATNA : अक्सर आपने लोगों को भीड़-भाड़ के बीच खुद को कूल दिखाने के लिए धुएं का छल्ला बनाते देखा होगा। जबकि सरकार और प्रसाशन के तरफ से अक्सर ऐसा न करने की सलाह भी देती है। कई पब्लिक प्लेस पर बड़े-बड़े अक्षरों में नो स्मोकिंग जोन लिखा देखा होगा, लेकिन स्मोकर्स इन चेतावनियों को नजर अंदाज कर  धुएं का छल्ला बनाते दिखाई देते हैं। ऐसे में अब इन लोगों को लेकर सरकार सख्त हो गई और सड़क पर उतरकर जांच अभियान में जूट गई है। 


दरअसल, पटना पुलिस ने अब स्मोकर्स  को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही पटना पुलिस के तरफ से इनको लेकर एक अनोखी पहल की गई है। यह पहल कुछ इस तरह की गई है कि पटना पुलिस खुद सड़कों पर उतर गई है और उनलोगों पर नजर बनाई हुई है जो पब्लिक प्लेस में स्मोक करते हैं। अब ऐसे लोगों को यह कहा जा रहा है कि वह पब्लिक प्लेस पर ऐसा न करें। 


जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। इसको लेकर पटना पुलिस ने सघन अभियान शुरू किया है। अब पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने वालों को फाइन देना होग। इसको लेकर पहली दफा के लिए र 200 रुपये का जुर्माना तय किया गया है। इसको लेकर आज पटना पुलिस के तरफ से सबसे रियाशी इलाके बोरिंग रोड से फाइन कटा गया है। यह लोग पब्लिक प्लेस में स्मोक कर रहे थे। इसके साथ ही यह चेतावनी दिया गया कि अगर फिर पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करते नज़र आए तो फाइन बढ़ाकर 1 हज़ार रुपया किया जाएगा। 


गौरतलब हो कि आईपीसी के सेक्शन 278 के तहत किसी भी पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीना एक जुर्म है, जिसके लिए जुर्माने का प्रावधान है. किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर या फिर पब्लिक प्लेस में सुट्टा पीने के चलते आपका चालान किया जा सकता है और अगर आप ये जुर्माना नहीं भरते हैं तो जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।


इधर आमतौर पर ऐसे मामलों में दो सौ रुपये का जुर्माना लिया जाता है, जिसे मौके पर ही लोग चुका देते हैं। कई जगहों पर जुर्माना 1 हजार रुपये तक वसूला जा सकता है. हालांकि अगर ऐसी जगह पर आप सिगरेट पीते हैं, जो एक ओपन स्पेस है और वहां किसी को भी आपकी स्मोकिंग से दिक्कत नहीं है तो आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।