ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना पुलिस पर गोली चलाने वाला माफिया अरेस्ट, पत्नी से मिलने के दौरान...

पटना पुलिस पर गोली चलाने वाला माफिया अरेस्ट, पत्नी से मिलने के दौरान पुलिस ने दबोचा

06-Jan-2020 06:02 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात क्रिमिनल उदय यादव को अरेस्ट कर लिया है. पटना पुलिस और आरपीएफ से मुठभेड़ के दौरान शराब माफिआ उदय यादव गोली चलाते हुए भाग गया था. जिसे पुलिस ने अब अरेस्ट कर लिया है.


पत्नी से मिलने के दौरान पुलिस ने दबोचा
पटना पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए वरीय अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक कुख्यात शराब माफिया उदय यादव उर्फ़ उदय कुमार अपनी पत्नी से मिलने बाढ़ थाना इलाके के चोन्दी मोहल्ले में जा रहा था. इस दौरान बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ उसे अरेस्ट कर लिया.


शराब माफिया है उदय यादव
वरीय अधिकारी के निर्देश के पर बाढ़ पुलिस ने जाल बिछाकर उदय को अरेस्ट किया. बता दें कि इसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ़्तारी के बाद तलाशी के दौरान उदय के पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किये गए. उदय शराब का भी धंधा करता था. पुलिस इसके धंधे का नेटवर्क तलाशने में जुटी हुई है.