ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना पुलिस ने सुपारी किलर दीपू को दबोचा, 2 दर्जन गोली और 3...

पटना पुलिस ने सुपारी किलर दीपू को दबोचा, 2 दर्जन गोली और 3 पिस्टल के साथ अरेस्ट

11-Jan-2020 06:04 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पटना पुलिस ने कुख्यात सुपारी किलर दीपू राय को उसके साथियों के साथ अरेस्ट किया है. दीपू राय अपने चार साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था. इस दौरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में  किये गए हैं. 


दीपू का एक साथी फरार
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दानापुर-खगौल रोड में हाईटेक हॉस्पिटल के पास दीपू अपने साथियों के साथ किसी बड़ी अपराध की साजिश रच रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फौरन छापेमारी करते हुए दीपू को उसके तीन साथियों के साथ अरेस्ट कर लिया. जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा. अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 3.15 बोर की 5 और 7.65 बोर की 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किये गए.


मर्डर के लिए 3 लाख की ली सुपारी
कुख्यात दीपू राय के साथ अरेस्ट तीनों अपराधियों की पहचान चीकू कुमार, अर्जुन सिंह और राजेश कुमार के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि इनलोगों की किसी शख्स की हत्या के लिए 3 लाख रुपये की सुपारी ली थी. कुख्यात दीपू के ऊपर पटना के कई थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज है. पुलिस ने बताया कि चर्चित तनवीर हत्याकांड और सेठी हत्याकांड में भी दीपू शामिल था.