बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
15-Nov-2019 09:30 PM
By RAVI SHANKAR
PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश की कर रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी. पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद किया. हालांकि तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहें. पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ग्रामीण एसपी के निर्देश पर नदी थाना इलाके के कृपाल टोला में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ-साथ गांजा भी बरामद किया. पुलिस ने कुल 601 लीटर देसी-विदेशी शराब और 23 कार्टून किंगफिशर बियर के साथ-साथ 50 किलो गांजा भी बरामद किया.
पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बार में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुपत सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब के साथ-साथ गांजा की तस्करी की जा रही है. नदी थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने कार्रवाई करते हुए तस्करी का माल जब्त कर लिया. हालांकि मौके से तस्कर भागने में सफल रहे.