Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
11-Mar-2021 07:55 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना पुलिस ने उस ASI को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वर्दी का धौंस दिखाते हुए आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह को गोली मार देने की धमकी दी थी. डॉक्टर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कर लिया है.
पटना पत्रकार नगर थाना के थानेदार ने इस बाबत जानकारी दी कि डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरिनारायण सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपी ASI हरिनारायण सिंह फिलहाल पटना विशेष शाखा में तैनात है. इसी ने सुबह में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह को गोली मारने की धमकी दी थी.
गौरतलब हो कि आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह ने पत्रकार नगर थाना में शिकायत की थी कि उनके क्लिनिक में छह से सात लोग आए थे. जिसमें एक पुलिसवाला भी शामिल था. पुलिसवाले ने ही गोली मारने की धमकी दी थी. दरअसल आरोपी सब इंस्पेक्टर हरिनारायण सिंह अपने बेटे कुमार नयन को लेने आये थे. इस दौरान डॉक्टर के साथ उन्होंने बदसलूकी की थी. इन्होंने जबरन गला और कॉलर पकड़कर गाली गलौज किया और गोली मारने की धमकी दी.