ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना पुलिस ने हथियार के साथ 4 क्रिमिनलों को दबोचा, 7.48 लाख रुपये लूटकर हुए थे फरार

05-Sep-2020 05:39 PM

PATNA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो 7.48 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे. इनके पास से देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को रात में करीब 1 बजे अगमकुआं थाना के कुम्हरार स्थित ऋषव ऑटोमोबाइल के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने पीटा था. ऑफिस के ड्राइवर से 7 लाख 48 हजार 600 रुपये भी लुटे गए थे. इस मामले में एसएसपी ने एक स्पेशल टीम का गठन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था.


एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ये अपराधी अगमकुआं थाना इलाके के कुम्हरार ओवर ब्रिज के पास किसी वारदात की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मौके से 4 अपराधियों को धर दबोचा जबकि एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रंजन, रोहित, राहुल और सुजीत कुमार के रूप में की गई है.


पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्त अपराधियों की तलाशी के दौरान पुलिस को 2 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, एक बाइक, लूट के पैसे से ख़रीदा हुआ एक मोबाइल और लूट की रकम में से 2 लाख 81 हजार 500 रुपये बरामद किये गए. पुलिस इन गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उनके पूरे रैकेट के बारे में पता लगाया जा रहा है.