बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jan-2020 08:08 PM
PATNA : पुलिस की गुंडई का एक ताजा मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो लड़कों के साथ एक ASI हाथापाई करते दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो पटना का है. जिसमें वर्दीवाले ASI को दोनों लड़के उसकी औकात बता रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं.
वीडियो में कई पुलिसवाले
पुलिसवाले और दोनों लड़के के बीच सड़क पर हुई इस नोकझोंक का वीडियो तेजी से फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का पुलिस के डंडे को पकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा लड़का वीडियो बना रहा है. वीडियो में ASI के साथ कई अन्य पुलिसवाले भी दिखाई दे रहे हैं.
'पुलिसवाले मार रहे हैं'
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के पटना सिटी से सटे फतुहा हाइवे की है. यह वीडियो मानव श्रृंखला के दिन का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक लड़का यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि पुलिसवाले उनको मार रहे हैं. लड़का यह कह रहा है कि वह बाइक का कागज दिखाने को तैयार है, मगर वर्दीवाले मारने पर तुले हैं. वीडियो में एक सिपाही लड़के से मोबाइल छीनने की भी कोशिश कर रहा है. जिसे लड़का साइड हटने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है.
'DGP को दिखाएंगे वीडियो'
वायरल वीडियो में लड़का कह रहा है कि पुलिसवाले उनको परेशान कर रहे हैं. आरोपी ASI का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है. जिसके ऊपर लड़कों ने पीटने का आरोप लगाया है. लड़का यह कह रहा है कि 'सर, हम चोरी किये हैं, आप सबको छोड़ रहे हैं. हमको क्यों पकड़ रहे हैं.' इतने में एक लड़का यह कह रहा है कि 'आप मारे कैसे, आपकी औकात मारने की है. हम आपका सारा निकाल देंगे. आपको जेल करना है कर दीजिये, मेरा मोबाइल मत छुइए' वीडियो में लड़का यह कह रहा है कि 'ये वीडियो DGP को दिखाएंगे.'