ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 अपराधियों को दबोचा, लूटपाट की वारदात को देते थे अंजाम

22-Aug-2021 08:45 PM

PATNA : राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लूटपाट की 4 घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के 6 सदस्यों को राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के मुताबिक बीते दिनों लुटेरों ने फ्रेजर रोड स्थित फजल इमाम कॉम्पलेक्स के पास, संत जेवियर्स स्कूल के समीप, बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के तहत एसके नगर और श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था.


दरअसल, राजधानी पटना जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली थी कि गर्दनीबाग रोड नंबर 18 के पास लगभग आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी एकत्र हुए है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी करके जसीम अख्तर उर्फ विक्की, समर उर्फ दुर्गेश शिवम झा, आदित्य कुमार उर्फ छोटू , बंटी कुमार, विकास कुमार और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को सभी अपराधियों की तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, गोलियां और कई अन्य सामान भी बरामद हुए है.


पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी अपराधियों ने शहर में हुई कई लूट की वारदात में अपनी संलिप्ता कबूल की है. वहीं, अपराधियों ने पुलिस को बताया कि बीते 16 अगस्त को उन्होंने आलमगंज के शनिदेव मंदिर के पास यामाहा की सफेद रंग की R15 बाइक की चोरी की थी. साथ ही उन्होंने इसी बाइक पर सवार होकर बीते 17 अगस्त को राजधानी पटना में कई जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जद में आ गए थे.


इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी अपराधियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि अपराधी लूटे गए कीमती मोबाइल को मार्केट में कम कीमत पर बेच देते थे. इसके बाद लूटपाट में मिले कैश का बंटवारा करते थे. वहीं, पुलिस इस मामले की भी जांच-पड़ताल कर रही हैं कि अपराधी लूटा हुआ माल किसे बचेते थे. उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में आरोपी बंटी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 1 मैग्जीन, 9 गोलियां, 2 आईफोन, 5 मोबाइल, 3200 कैश, 2 पर्स और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.