ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड

Home / news / पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चुराने वाला बड़ा गैंग : एक साथ...

पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चुराने वाला बड़ा गैंग : एक साथ मिली चोरी हुई कई बाइक : खुल गया बड़ा राज

05-Jun-2024 03:52 PM

By First Bihar

PATNA : बाइक चोरी करने वाली एक बड़ी गैंग का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के कब्जे से कई बाइक जब्त किये हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।अब पुलिस इनसे गैंग द्वारा चोरी हुई अन्य बाइकों की भी खोज-खबर ले रही है। ये तीनो आरोपी शौकिया मौज के लिए शहर से दुपहिया वाहनों की चोरी करते थे। 


इस मामले में पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार को राजधानी पटना के पॉश इलाके आर ब्लॉक गोलम्बर के पास पार्क की गई एक बाइक को इस गैंग ने चुरा लिया था। इसके बाद इस बाइक को लेकर वाहन मालिक ने इस संबंध में सचिवालय थाना कांड सं0-58/24, दि०-30.05.2024, धारा-379 भादवि दर्ज कर अनुसंधान किया गया।


वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को एक अन्य मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया है। पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार बताया है और बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली है। ऐसे में मनीष कुमार के निशानदेही पर रवि कुमार, मुकेश कुमार एवं बिट्टू कुमार को इस कांड में चोरी गयी अपाची मोटरसाईकिल एवं अन्य एक दूसरे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।


उधर, इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास की बात करें तो इस मामले में मनीष कुमार एवं रवि कुमार के विरुद्ध गांधी मैदान, पटना थाना कांड सं0-179/21. धारा-379/411 भादवि में आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है। अन्य के अपराधिक इतिहास हेतु संबंधित थाना से सम्पर्क किया जा रहा है।